बलरामपुर: एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा, लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
बलरामपुर जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर ने अभियुक्त पेशकार मौर्या पुत्र राम रुचि मौर्या, निवासी नरैनापुर हंसवाडोल, थाना कोतवाली देहात को 10 वर्ष का कठोर कारावास और 1,00,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।