मेदिनीनगर (डालटनगंज): पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास, शरीर के कई हिस्से झुलसे, MMCH में भर्ती
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज वार्ड संख्या-27 निवासी उदय प्रसाद के पुत्र आशिष कुमार ने शनिवार को अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान उसके शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात करीब 8:30 बजे तक उसका इलाज