संभल में पुलिस लाइन बहजोई में गणतंत्र दिवस पूरे उत्सव व देश भक्ति साथ मनाया गया। जहां भव्य परेड में पुलिस बल ने अनुशासन और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रही। मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस पीएसी और अन्य सुरक्षा वालों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए अपने जज्बे का प्रदर्शन किया।