ऊंचाहार: गोकना घाट पर मलमास पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर रविवार को मलमास पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और हर हर गंगे का उद्घोष किया।इसके बाद घाट पर मौजूद मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा खुद ही मौजूद रहे।पुरोहित द्वारा जानकारी दी गई है।