बेरमो: ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जीएम ने श्रमिकों को सम्मानित किया
Bermo, Bokaro | May 1, 2026 बेरमो में आज शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीसीएल ढ़ोरी के महाप्रबंधक कार्यालय में श्रमिक दिवस 2026 का आयोजन किया गया। जीएम रंजय सिंहा सहित अन्य लोगो ने श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पणकिया। एरिया सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने किशन रेड्डी, कोयला एवं खान मंत्री भारत सरकार के द्वारा दिए गए संदेश को सभी के बीच पढ़कर सुनाया।