सबलगढ़: अवैध खनन रोकने में नाकाम टीआई निलंबित एसपी ने सबलगढ़ थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच
मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने सबलगढ़ थाना प्रभारी (टीआई) राजकुमारी परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। टीआई पर अवैध रेत खनन रोकने, जुआ फड़ पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने और प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग न देने के गंभीर आरोप हैं। निलंबन की इस कार्रवाई के बाद उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।