हाथरस: केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क किनारे खुला नाला, एक ढकेल उसमें गिरा, स्थानीय लोगों ने मेहनत से निकाला बाहर
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहा स्थिति केंद्रीय विद्यालय के पास बना खुला नाला नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों अधिकारियों की लापरवाही व अनदेखी के चलते हादसों का कारण बना हुआ है। सड़क किनारे खुला नाला होने से पूरे दिन मेहनत कर घर जा रहे एक व्यक्ति की ढकेल सामान सहित नाले में गिर गई जिससे व्यक्ति का काफी नुकसान हो गया।