सूरजपुर: लटोरी चौकी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल
सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार की ओर से अंबिकापुर आ रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से