बनमनखी: मेडिकल स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित धीमा गांव में देर रात एक निजी मेडिकल स्टोर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। हादसे में लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की दवाइयां एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय मेडिकल दुकान बंद थी। देर रात दुकान के अंदर