दरभंगा: दरभंगा में निर्माणाधीन प्लॉट पर धमाका, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद और बम ब्लास्ट एंगल से जांच में जुटी पुलिस"।
दरभंगा के चंदनपट्टी पंचायत स्थित चंचल नगर में एक निर्माणाधीन प्लॉट पर हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाना की पुलिस डीएसपी एसपी एसएसपी मिथिला क्षेत्र के डीआईजी एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।