हाथरस: नेशनल हाईवे हतिसा पुल पर पैदल चल रहे व्यक्ति से टकराई बाइक, 3 लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हतिसा पुल पर सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति से बाइक टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान सड़क पर पैदल चल रहा व्यक्ति व बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के दौरान घायलों को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।