शुजालपुर: कमालपुर में खेत पर काम कर रहे एक 21 साल के युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
कमालपुर में खेत पर काम कर रहे एक 21 साल के युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। गुरुवार शाम को यह हादसा हुआ। शुक्रवार को शुजालपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की पहचान युवराज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत में काम कर रहा था, तभी 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत ।