धनवार: अखाड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, दिखाया हैरतअंगेज करतब
घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नवयुवक क्लब, महबूब चौक डुमरडीहा (सतगावां) के तत्वावधान में रविवार की रात रैनीटांड़ में तीज अखाड़ा के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक समिति के सदस्यों एवं घोड़थम्भा ओपी के एएसआई राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।