देहरादून में एमडीडीए ने बिल्डर फ्लोर के निर्माण पर सख्ती करते हुए दो मंजिल से अधिक निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी है। स्टिल्ट पार्किंग अनिवार्य की गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर भवन सील किया जाएगा और संबंधित बिल्डर पर एफआईआर दर्ज होगी। यह फैसला शहर में पार्किंग की समस्या और अवैध निर्माण को रोकने के लिए लिया गया है।