जखनिया: रेवरिया गांव स्थित जखनिया अमारी मार्ग पर मूसलाधार बारिश के चलते शीशम का पेड़ गिरा,दो घंटा यातायात प्रभावित रही
आज शाम 6बजे रेवरिया गांव के पास अमारी जखनिया मार्ग पर मूसलाधार बारिश में शीशम का पेड़ धराशाई हो गया। जिससे 2 घंटा आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ की डाली काट कर हटाई गई तब आवागमन शुरू हुआ है। प्रधान जिया लाल यादव ने मजदूरों को लगाकर तत्काल शीशम का पेड़ सड़क से हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ है।