भरतपुर: सपा के सांसद के खिलाफ राजपूत समाज में रोष, उपराष्ट्रपति से कठोर कार्रवाई की मांग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ भरतपुर श्री राजपूत सभा में काफी रोष है। श्री राजपूत सभा के सदस्यों ने कलेक्टर को उप राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। राज्यसभा सांसद ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा के खिलाफ विवादित टिप्पड़ी की थी। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार कहा था।