कोटड़ी: ढ़ेलाणा में अजगर के बच्चे का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे को एक घर में अजगर सांप का बच्चा दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नंदराम दास वैष्णव के घर में खाखला लेते समय अचानक करीब दो फीट लंबा अजगर का बच्चा नजर आया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सावधानी बरतते हुए