भोगांव: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोगांव में हुआ रुद्राभिषेक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भोगांव कस्बा स्थित सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।