सिराथू: लोहन्दा गांव पहुंचा कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल, मृतक रामबाबू के परिजनों की सांसद प्रमोद तिवारी से करवाई बात
सैनी थाना इलाके के लोहन्दा गांव के रामबाबू मौत मामले में अब राजनीतिक पार्टियों भी सामने आना शुरू कर चुकी है।कभी बीजेपी को कभी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंच रहे हैं। शनिवार दोपहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पांडे प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे थे।जहां पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से मृतक के परिजनों से बात करवा कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।