पूर्णिया पूर्व: लाइन बाजार बिहार टॉकीज रोड के समीप प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया बवाल
शहर के लाइन बाजार के बिहार टॉकीज रोड के समीप एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर हॉस्पिटल कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर केहाट थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर मामले को किया शांत। परिजन मृतिका महिला के शवको लेकर अपने घर चलेगए।