जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौआ निवासी 33 वर्षीय विनय कुमार पुत्र रमेश चंद्र का शव उनकी परचून की दुकान के अंदर मिला। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे पुत्र छोड़ गया है। मामले की जांच की जा रही है।