चरखारी: रमपुरा कदीम गांव में किसान की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
चरखारी के रमपुरा कदीम गांव निवासी 59 वर्षीय महेश कुमार पुत्र प्यारेलाल खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने किसान का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान कि मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।