पूरनपुर: मंडी समिति में गेहूं खरीद में देरी और चोरी से किसान परेशान
पूरनपुर मंडी समिति में गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों पर समय से खरीद न होने और गेहूं चोरी की घटनाओं से किसान परेशान है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से वे अपनी फसल लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया में देरी हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।