बालाघाट: ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजाटोला में अंधेरा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
बालाघाट तहसील अंतर्गत जरेरा पंचायत के ग्राम बिजाटोला (अगरवाड़ा) में पिछले एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार 24 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी अनुसार, अगरवाड़ा से बिज