फरीदाबाद: बल्भमगढ़ अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू, बारिश से फसल में नमी के चलते किसान नहीं पहुंचे, पहला दिन रहा सूना
हरियाणा सरकार के आदेश से 22 सितंबर से प्रदेशभर की अनाज मंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में भी आज (22 सितंबर) से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन लगातार हुई बरसात के चलते मंडी में किसानों की धान की आवक नहीं हो सकी। बारिश के कारण धान की फसल में नमी आ गई है, जिस वजह से किसान मंडी तक धान लेकर नहीं पहुंचे। धान खर