हरिहरगंज: हरिहरगंज शहरी क्षेत्र नगर पंचायत में जबरन सैरात वसूली पर भड़के ऑटो चालक, 8 जून से हड़ताल पर जाने का किया ऐलान
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सैरात वसूली को लेकर ऑटो रिक्शा चालकों और वसूली एजेंसी के बीच विवाद गहराता जा रहा है।सैरात एजेंसी द्वारा नगर पालिका नियमावली को अनदेखी करते हुए 24 घंटे के भीतर ही दोबारा जबरन सैरात वसूली का आरोप ऑटो चालको लगाया है। इसे लेकर ऑटो चालकों ने हरिहरगंज विधायक प्रतिनिधि सह राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।