बीकानेर: एनआरसीसी ने मनाया उन्नयन दिवस, ऊँटनी के दुग्ध उत्पादों की ब्रांडिंग की
राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र ने अपनी क्रमोन्नति को शनिवार को ‘उन्नयन दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम तथा अन्य विविध गतिविधियांआयोजित की गई। इसमें बीकानेर स्थित संस्थानों के वैज्ञानिकों, एनआरसीसी स्टाफ, कोटड़ी गांव एवं इसके आस-पास क्षेत्रों के