बीकानेर: गाढ़वाला टोल को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टोल पर किया विरोध प्रदर्शन
नापासर से बीकानेर रोड पर गाढ़वाला के पास स्थित स्टेट हाइवे 20बी पर टोल नाके को लेकर शनिवार से विरोध शुरू हो गया। नापासर के वाहन चालकों व ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रतिराम तावनिया के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध जताया। इसी के साथ टोल प्लाजा के पास ही टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया गया। आंदो