चूरू: सैनिक बस्ती स्थित वीर तेजा भवन में जाट समाज की 131 प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक हरलाल सहारण रहे उपस्थित
Churu, Churu | Dec 28, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित वीर तेजा भवन में जाट विकास संस्थान की ओर से जाट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट विकास संस्था के अध्यक्ष सोहनलाल फगेड़िया ने की। अतिथियों ने शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की 131 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये।