करकेली: नेशनल हाईवे 43 पर पठारी के पास हाइवा चालक ने फरियादी के वाहन को मारी टक्कर, मामला दर्ज
Karkeli, Umaria | May 17, 2026 NH43 मे पठारी के पास फरियादी लवकेश गुप्ता पि.राजेश गुप्ता निवासी वार्ड क्र 3 बनियान टोला बुढ़ार के वाहन मे आरोपी हाइवा वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी जिससे फरियादी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।मामले की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हाइवा क्र MP19HA5575 के चालक के विरुद्ध धारा 281 BNS के तहत केस दर्ज किया है।