पन्ना: सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग, पन्ना पुलिस को फरियाद
Panna, Panna | Oct 15, 2024 पन्ना के कोतवाली क्षेत्र में बीटीआई के पीछे रहने वाली सुनीता कोरी के घर से 10 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने आधा किलो चांदी का डोरा, पाव भर चांदी की पायलें, सोने का मंगलसूत्र और 10,000 रुपये नगदी सहित गुल्लक चोरी कर लिया। 15 अक्टूबर को सुनीता ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर चोरों को पकड़ने और जेवरात की वापसी की मांग की।