पन्ना: ग्राम हिनोति में घटिया निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग
Panna, Panna | Oct 15, 2024 ग्रामीणों ने सरपंच श्रीमती ममता चौधरी और पंच शेलू रेले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाए कि गांव में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्यों में घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है और मजदूरों से काम कराने के बजाय मशीनों, जैसे जेसीबी और ट्रैक्टर, का इस्तेमाल किया जा रहा है।