पन्ना: पन्ना तहसील में रेलवे भू-अर्जन में अनियमितता, एक ही जमीन के लिए दो व्यक्तियों को मुआवजा दिया गया
Panna, Panna | Oct 15, 2024 पन्ना तहसील के कटरा तिलगवां गांव में रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में अनियमितता की खबर सामने आई है। राजा बाबू पटेल ने पन्ना कलेक्टर के नाम एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उनके परिवार को पहले से मुआवजा मिल चुका है, लेकिन अब उसी जमीन का मुआवजा प्रागी गोंड़ को भी दिया जा रहा है। शिकायत में जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।