पन्ना: सलेहा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अजय चौधरी को हटाने की मांग, स्थानीय लोगों ने सीएमएचओ और कलेक्टर को सौंपा शिकायती आवेदन
Panna, Panna | Oct 15, 2024 पन्ना जिले के सलेहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अजय चौधरी के खिलाफ लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। स्थानीय लोग डॉक्टर पर मनमानी, लापरवाही और तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। आज 15 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे नन्नू कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्होंने सीएमएचओ और कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन सौंपा है।