श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा वीरपुर और रघुनाथपुर में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण बुधवार को दोपहर 03 बजे किया गया। इस दौरान 08 दुकानों से उर्वरक के 10 नमूने लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही दुकानों पर भाव सूची एवं स्टॉक का प्रदर्शन नहीं किये जाने के चलते नोटिस भी जारी किया गया है।