सहारनपुर: सहारनपुर में जन्मदिन पर पार्षद मंसूर बदर ने बांटा शर्बत, राहगीरों की प्यास बुझाकर जीता दिल, लोगों ने बताया सच्चा जनसेवक
सहारनपुर में नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद मंसूर बदर ने अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर लोगों का दिल जीत लिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच उन्होंने शनिवार दोपहर 2 बजे शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा शर्बत और पानी वितरित किया। जहां आमतौर पर जन्मदिन पार्टियों और जश्न तक सीमित रहते हैं।