ऊंचाहार: बहेरवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा चौराहे के पास,अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार ध्यान सिंह यादव निवासी किशुनदासपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया ।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिलाअस्पताल रेफर किया।