सांगानेर थाना इलाके में एक मोबाइल शोरूम से आईफोन समेत 60 से अधिक मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकर संक्रांति के दिन मोबाइल शोरूम को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी किए और गले में रखे करीब ₹50000 चोरी कर फरार हो गए। वही मोबाइल चोरी की घटना शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।