भांडेर नगर के भैरव मंदिर पर बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैरव मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भगवान भैरवनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें चांदी की पगड़ी पहनाई गई। पूजा-अर्चना के बाद बुधवार शाम 04 बजे से भंडारे की शुरुआत हुई, जो बुधवार रात्रि में 09 बजे तक निरंतर जारी है।