सोहागपुर: 16 जून से 15 अगस्त तक कलेक्टर ने अवैधानिक मत्स्याखेट परिवहन एवं क्रय विक्रय किया प्रतिबंध
शहडोल रविवार को लगभग 4:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिले में 16 जून से 15 अगस्त की अवधि में अवैधानिक मत्स्याखेट परिवहन एवं क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है, इस अवधि में मत्स्याखेट पूर्णता: निषेध किया गया है।