हंडिया: हंडिया में बाबा साहब अम्बेडकर का 135वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
मंगलवार शाम 03 बजे प्रयागराज में भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर सैफुल अब्बास ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केक काटकर उपस्थित लोगों को बधाइयां दीं।