मंदसौर: नई अफ़ीम नीति की हुई घोषणा, ज़िले में किसानों को मिलेंगे 10-10 आरी के पट्टे व 1995-96 के निरस्त पट्टे भी होंगे बहाल
2024-25 की अफीम नीति के गजट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हस्ताक्षर के साइन के बाद एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि नई अफीम नीति की घोषणा हो गई है। उन्होंने नई अफीम नीति में किसानों के पट्टे बहाल करने की बात कही है।