मंदसौर: काला खेत क्षेत्र के गोल चौराहे पर फैली गंदगी से लोग परेशान, नगर पालिका ने कहा- करवाई जा रही है सफ़ाई
मंदसौर शहर में त्योहारी सीजन के दौरान भी सफाई व्यवस्था के हाल बेहाल है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं शहर के गोल चौराहे पर भी सफाई को लेकर हाल बेहाल है तो वहीं कालाखेत क्षेत्र में भी चारों तरफ गंदगी देखी जा सकती है मुख्य बाजार का मार्ग होने के चलते रोजाना यहां हजारों लोग आवाजाही करते हैं।