मंदसौर: मानसून की विदाई के बाद जिले में अगले हफ़्ते बढ़ेगी ठंड, दीपावली पर साफ रहेगा मौसम
मानसून की विदाई के बाद अब जिले में ठंड की दस्तक हो गई है हालांकि दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंड गिरने लगी है,अगले सप्ताह दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी,अभी जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है मौसम जानकारों के अनुसार मानसून लौट गया है,वहीं अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने वाला है इस दौरान ठंड बढ़ेगी,