पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन करने को बताया गलत
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जाकर प्रोटेस्ट करने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खूब लाठी डंडे चले और ईंट पत्थर भी चली। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा नेताओं को गलत बताया है।