ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात के ग्राम प्रधान ने गौशाला पहुंचकर की गौ सेवा, पौष्टिक आहार खिलाया
ऊँचाहार ब्लाक के ऊँचाहार देहात ग्राम प्रधान धनराज यादव ने मंगलवार को क्षेत्र की गौशाला में गौ सेवा की।इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल व प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र जायसवाल, हरीश यादव समेत अन्य के साथ गायों को पौष्टिक आहार खिलाया ।ग्राम प्रधान भारी मात्रा में पूड़ी, केला, गुड़ आदि पौष्टिक आहार लेकर गौशाला पहुंचे ,गायों को आहार खिलाकर पुण्य बताया।