राठ: गिरवर गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, साले और बहनोई गंभीर रूप से घायल
Rath, Hamirpur | Apr 19, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत गिरवर गांव के पास गलत दिशा में चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुए हादसे में मोटरसाइकिल में सवार साले और बहनोई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ CHC में भर्ती कराया गया।