शिवसागर: खराड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में टेम्पू सवार 2 पुरुषों की मौत, एक घायल, इलाज जारी
शिवसागर थाने के सिलारी पंचायत अंतर्गत भगवलिया गाँव के रहने वाले 56 वर्षीय महेंद्र पासवान और 25 वर्षीय सरोज बैठा का आज शुक्रवार की सुबह 7 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में ऑन द स्पॉट मौत हो गई और इस घटना में 60 वर्षीय सागर शाह जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।घटना की लेकर मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर पसरे गिट्टी के कारण टेम्पू अनियंत्रित होकर आ रही एक ट्रक से टकरा गई।