खरगोन। जिले के बिस्टान क्षेत्र के ग्राम खाराखाली की पनाली फलिया में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आदिवासी पिता तरसिंह किराड़े का कच्चा मकान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला, हालांकि सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।