बरेली में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 जनवरी को सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। सृष्टिपूर्ति वेलनेस से धनिया पाउडर का नमूना लेकर 108 किलो माल रोका गया। खंडेलवाल एडिबिल ऑयल्स से सरसों तेल व रैपसीड ऑयल के नमूने लेकर करीब 3 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया गया। पानी व पेय इकाइयों को नोटिस व लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।